सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम पोता स्थित रुपेश गबेल राइस मिल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी दिनों में संगठन को मजबूत करने और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर सेक्टर, पंचायत और बूथ अध्यक्षों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके जरिए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा, ताकि आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके।
बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गभेल, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति पूर्णिमा खुंटे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार केवट, जिला पदाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह, धनीराम सोनवानी, भीष्म देव भारती और कुसुमलता अजगल्ले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष अयोध्या भारद्वाज, रामप्रसाद यादव, आनंद चंद्रा सहित ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्षगण और विभिन्न गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व कांग्रेसजन मौजूद रहे।