रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है, फरार आरोपी वेणु जंघेल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, आरोपी 14 मार्च से फरार है और उसकी तलाश जारी है, सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने सूचना देने या गिरफ्तारी में मदद करने वालों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है, पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ है और उसका बाहर घूमना समाज के लिए खतरा बन सकता है
पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को दोबारा हुई थी एग्जाम
मामले में पहले 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी परीक्षा को लीक के आरोपों के बाद 23 मार्च को रद्द कर दिया गया था और 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा कराई गई, छात्र संगठन NSUI ने सोशल मीडिया पर पेपर के सवाल वायरल होने का दावा किया था जिसके बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई, साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है और NSUI ने निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध भी जताया था