असम विधानसभा चुनाव में निराशाजनक नतीजों के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। AICC के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया है।

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि हाल के चुनाव परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वे इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और पार्टी की ओर से किए गए प्रयासों के बावजूद जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
इस्तीफे के साथ उन्होंने संकेत दिया कि संगठन को अब नए सिरे से रणनीति बनाने की जरूरत है। असम में चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस की स्थिति को लेकर पार्टी के भीतर मंथन तेज हो गया है।