बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. निपनिया-भाटापारा सेक्शन में होने वाले अंडरब्रिज निर्माण कार्य और रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग के चलते रेलवे ने एक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इस वजह से 25 जून से 29 जून तक कुल 5 दिनों के लिए ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू काम के लिए 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि 3 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है. इस ब्लॉक के चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
ये 10 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द:
28 जून, 2026: गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
28 जून, 2026: गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
28 जून, 2026: गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
28 जून, 2026: गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
25 और 28 जून, 2026: गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
26 और 29 जून, 2026: गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
25 और 28 जून, 2026: गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
26 और 29 जून, 2026: गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
26 और 29 जून, 2026: गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
28 जून, 2026: गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
इन 3 गाड़ियों को रास्ते में ही रोका जाएगा (शॉर्ट टर्मिनेट):
गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861): 25 और 28 जून को यह ट्रेन गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी और केवल बिलासपुर स्टेशन से ही आगे के लिए प्रारंभ होगी.
झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862): 25 और 28 जून को यह गाड़ी बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी, यानी बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका परिचालन नहीं होगा.
कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203): 25 जून को इस गाड़ी को बिलासपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) कर दिया जाएगा. यह बिलासपुर से रायपुर के बीच रद्द रहेगी.
नोट: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या आधिकारिक माध्यमों से ट्रेनों की सटीक स्थिति जांचने की सलाह दी है.