Apple WWDC 2026: मैक का नया ‘Golden Gate’ ओएस लॉन्च, टिम कुक के आखिरी इवेंट में चाइल्ड अकाउंट्स समेत कई बड़े ऐलान

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल का सबसे बड़ा सालाना इवेंट Apple WWDC 2026 भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे शुरू हुआ। कंपनी के मौजूदा सीईओ टिम कुक ने इस मेगा इवेंट की शुरुआत की। उन्होंने साफ किया कि कंपनी का पूरा ध्यान हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों मोर्चों पर नए इनोवेशन करने पर है। टिम कुक ने शुरुआत में ही घोषणा कर दी कि एप्पल इस बार नया iOS वर्जन, एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स और एक बिल्कुल नए अवतार में सिरी (Siri) को लॉन्च करने जा रहा है।

इस साल एप्पल का फोकस केवल नए फीचर्स की लंबी लिस्ट तैयार करने पर नहीं, बल्कि यूजर्स के रोजाना के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और स्मूद बनाने पर है।

मैक ओएस का नाम अब होगा Golden Gate ओएस

एप्पल ने अपने मैक यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करते हुए नए मैक ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम ‘Golden Gate’ ओएस (Golden Gate OS) रखने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि दुनिया भर के लाखों लोगों की जिंदगी में एप्पल के प्रोडक्ट्स एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। डेवलपर्स और यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर ऐप्स को पहले से ज्यादा तेज, स्मूद और असरदार बनाया गया है, साथ ही इसके डिजाइन में भी कई आकर्षक बदलाव किए गए हैं।

बच्चों के लिए आया खास ‘Child Accounts’ फीचर

इंटरनेट की दुनिया में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एप्पल एक बेहद काम का ‘चाइल्ड अकाउंट्स’ (Child Accounts) फीचर लेकर आया है।

  • ऑटोमैटिक सेफगार्ड: यह फीचर बच्चे की उम्र के हिसाब से पूरे डिवाइस के सिस्टम में सुरक्षा के कड़े पैरामीटर्स अपने आप सेट कर देता है।
  • वेबसाइट ब्लॉकिंग: इसकी मदद से एडल्ट और असुरक्षित वेबसाइट्स को पूरी तरह ब्लॉक किया जा सकेगा, जिससे बच्चों तक केवल उनकी उम्र के हिसाब से सही कंटेंट ही पहुंचेगा।
  • पेरेंटल कंट्रोल: माता-पिता को अब पहले से ज्यादा पावरफुल पेरेंट कंट्रोल्स (parental controls) मिलेंगे, ताकि वे बच्चों की डिजिटल एक्टिविटी पर आसानी से नजर रख सकें। एप्पल ने यह भी सलाह दी है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पर्सनल डिवाइस का इस्तेमाल सीमित होना चाहिए।

टिम कुक का आखिरी WWDC, अब जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

यह एप्पल इवेंट एक और वजह से बेहद खास और भावुक रहा। टिम कुक (Tim Cook) का सीईओ के तौर पर यह आखिरी WWDC इवेंट था। वे आने वाले सितंबर में एप्पल के सीईओ का पद छोड़ देंगे। टिम कुक के बाद अब कंपनी की कमान जॉन टर्नस (John Ternus) संभालेंगे।

जॉन टर्नस साल 2001 से एप्पल कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले करीब दो दशकों से वे आईफोन (iPhone), आईपैड (iPad), एयरपॉड्स और मैक (Mac) जैसी एप्पल की सबसे पॉपुलर और कामयाब सीरीज के डेवलपमेंट में बहुत बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। टेक प्रेमियों के लिए टिम कुक का यह आखिरी इवेंट एप्पल के एक नए युग की शुरुआत का संकेत दे गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *