नई दिल्ली/आयोवा। अमेरिका के आयोवा शहर (Iowa City) से एक बेहद दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कई अलग-अलग जगहों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह खूनी खेल किसी बड़े घरेलू विवाद (Domestic Dispute) के चलते खेला गया है।

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एबीसी (ABC News) की रिपोर्ट के अनुसार, जब पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई।
घर के अंदर बिखरी मिलीं लाशें (Iowa Mass Shooting)
मस्कटाइन के पुलिस चीफ एंथनी कीस ने बताया कि सोमवार दोपहर स्थानीय समयानुसार करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो एक घर के भीतर चार लोगों की लाशें खून से लथपथ पड़ी थीं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर की पहचान 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड (Ryan Willis McFarland) के रूप में की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला था। इसके बाद पुलिस ने खोजी अभियान चलाया और आरोपी को मिसिसिपी नदी के किनारे एक रास्ते पर ढूंढ निकाला।
पुलिस को देख आरोपी ने खुद को मारी गोली (Crime News Updates)
पुलिस चीफ कीस के मुताबिक, “अधिकारी जब रयान मैकफारलैंड को सरेंडर करने के लिए समझा रहे थे, तभी उसने अचानक बंदूक निकालकर खुद पर फायर कर दिया। पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ (EMS) ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।”
इस खौफनाक कांड की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हमलावर ने कुछ और लोगों को भी निशाना बनाया है। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सर्चिंग की, तो दो और पुरुषों के शव बरामद हुए। इनमें से एक शख्स दूसरे घर में मृत मिला, जबकि दूसरा पास के ही एक बिजनेस कॉम्प्लेक्स (Business Establishment) में मृत पाया गया। दोनों के शरीर पर गोलियों के गहरे निशान थे। इस तरह इस पूरी वारदात में हमलावर समेत कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है।