DGCA Airport Photography Rules: अगर आप भी हवाई सफर के दौरान एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉग, इंस्टाग्राम रील या यूट्यूब शॉर्ट्स (airport reels and vlogs) बनाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा झटका हो सकती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पूरे देश के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहद कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब एयरपोर्ट के संवेदनशील और प्रतिबंधित इलाकों में बिना अनुमति के फोटो खींचना या वीडियो बनाना आपको भारी मुसीबत में डाल सकता है।

सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट पर कैमरा चलाया तो खैर नहीं
डीजीसीए (DGCA new guidelines) ने यह कदम सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के बढ़ते चलन को देखते हुए उठाया है। अक्सर देखा जाता है कि यात्री लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अनजाने में एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी रिकॉर्ड कर लेते हैं।
नए आदेश के मुताबिक, अब आप एयरपोर्ट के इन हिस्सों में बिना इजाजत कैमरे का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे:
- सिक्योरिटी चेक पोस्ट (Security check points) और बोर्डिंग गेट
- रनवे पर चलने वाली बसें और विमान हैंडलिंग जोन
- एयरपोर्ट एप्रन और अन्य तकनीकी इलाके
अधिकारियों का साफ कहना है कि सुरक्षा इंतजामों, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षाकर्मियों के काम करने के तरीके को ऑनलाइन शेयर होने से रोकने के लिए यह पाबंदी बेहद जरूरी थी।
हमेशा के लिए लग सकता है बैन, ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डलेगा नाम!
यदि आप नियमों का मखौल उड़ाते हैं, तो इसके नतीजे बेहद गंभीर हो सकते हैं। बार-बार मना करने के बाद भी वीडियो बनाने वाले या सुरक्षा में सेंध लगाने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऐसे यात्रियों का नाम सीधे ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ (No-Fly List) में डालने की सिफारिश कर सकती है। इसका मतलब यह है कि आप पर कुछ महीनों या फिर हमेशा के लिए हवाई यात्रा करने पर कानूनी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
तुरंत एक्शन में आएंगे सुरक्षाकर्मी; डिवाइस भी होगा जब्त
एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों (CISF and airport security) को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत ऑन-स्पॉट कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है:
- कंटेंट डिलीट: पकड़े जाने पर फोन से वीडियो और फोटो तुरंत डिलीट कराए जाएंगे।
- डिवाइस जब्ती: जांच के लिए आपका कीमती मोबाइल फोन, आईपैड या कैमरा जब्त किया जा सकता है।
- भारी जुर्माना: नियम तोड़ने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना भी ठोंका जा सकता है।
क्या एयरपोर्ट पर कहीं भी फोटो नहीं ले सकते?
ऐसा नहीं है कि एयरपोर्ट पर कैमरे को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। टर्मिनल के अंदर जो पब्लिक एरिया (public areas at airport) हैं, वहां आप सामान्य तस्वीरें खींच सकते हैं। लेकिन वीडियो या फोटो बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आपके कैमरे में वहां की सुरक्षा व्यवस्था या कोई सुरक्षाकर्मी रिकॉर्ड न हो।