छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। आज सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों के जवाब देंगे।

विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। वहीं विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव में हुए आय-व्यय को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे।

सदन में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *