नक्सल पुनर्वास नीति का मानवीय पहलू, पूर्व नक्सलियों को नंदन वन सफारी और विधानसभा भ्रमण

रायपुर। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सल पुनर्वास नीति को जमीन पर उतारते हुए एक विशेष पहल की है। पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान गृह मंत्री ने उनसे खुलकर बातचीत की और उनके अनुभव सुने। इसे पुनर्वास नीति के मानवीय पहलू के रूप में देखा जा रहा है।

सफारी भ्रमण के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने सभी को अपने शासकीय निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। वहां उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनके वर्तमान जीवन, जरूरतों और पुनर्वास की स्थिति की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण कर चुके लोग अब सामान्य जीवन से संतुष्ट हैं और पहले की तुलना में स्वयं को अधिक सुरक्षित और स्थिर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की पहल और सहयोग के लिए गृह मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। आज सुबह 11 बजे सभी पूर्व नक्सली विधानसभा जाएंगे, जहां वे विधानसभा की कार्यवाही को देखेंगे और उसकी प्रक्रिया को समझेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *