रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट के माध्यम से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने आगे लिखा कि रॉय का लंबा राजनीतिक अनुभव और समाजसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों और उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक की इस घड़ी में परिवार को संबल दें।
