चारामा में गरमाई सियासत: ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के बाद NH-30 पर चक्काजाम, फूंका PM मोदी का पुतला

चारामा। विधायक निवास चारामा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा की मासिक बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद एवं जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

बस्तर की बेटी हरिका राव को दी गई श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाने वाली बस्तर की बेटी हरिका राव को भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।

बैठक को मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सलाम, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, विकासखंड प्रभारी रोमनाथ जैन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा जनसरोकार के मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विधायक सावित्री मंडावी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

अंत में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने तथा एकजुट होकर जनआंदोलनों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई कांग्रेस पूरी मजबूती से सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी।

पीएम मोदी का पुतला दहन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम

बैठक के उपरांत नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भाजपा सरकार एवं दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया व चारामा के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जल भराव जल निकासी को लेकर सांकेतिक चक्काजाम किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की।

बैठक व प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सौरभ ताराम राजेंद्र सलाम भूषण सिन्हा रानू कमलेश सेन कृष्णा नायक गोविन्द पटेल सत्तार खान चंद्र कुमार कांगे के एल मरकाम किशोर नेताम मंजू सोनकर शिवा जुर्री देवेंद्र सोनी रमसिला मंडावी अंजू नाग प्रेमलता सुकदेवे जीतेन्द्र साहू परेशवर साहू महेंद्र नायक संतोष सिंदे देवानंद कोरेटी समीर बछोड़ विकास मंडावी बालकृष्णा सलाम लिकेश धीतलहरे डेमल ठाकुर दिनेश राठौर ओमप्रकाश साहू कृष्णा साहू बेलाराम साहू वीरेंद्र मंडावी नरेन्द्र सोरी यादोराम साहू क्लीता गोटी रमेश सोरी ललित गोटी श्याम लाल वाल्मीकि सुरेश गड़पाले बोधन लाटिया कुबेर ठाकुर दिनेश राठौर गोपाल गजेंद्र शिव सोनवानी अर्जुन देवांगन रतनलाल साहू सुधांशु पाण्डेय सुरेंद्र साधवानी रविवार मंगतानी रेखराम मंडावी दुलार सिंह खूबलाल नेताम राहुल उइके राहुल केमरो करण कुमार साहिल धर्मेंद्र दर्रो तेजेंद साहू सुकेदव कौशिक सुन्दर श्याम डहरे जितेश धुरुवा श्यामलाल साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *