रायपुर में आज कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, बजट सत्र के लिए बनेगी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। बैठक में पार्टी के सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। मुख्य रूप से इस चर्चा के दौरान बजट सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तावों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *