रायपुर। दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए हंगामे के बाद अब देश भर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस घटनाक्रम के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे राजधानी के राजीव गांधी चौक से शुरू होगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां से एकत्रित होकर भाजपा कार्यालय की ओर कूच करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा किया जाएगा। दिल्ली के घटनाक्रम के बाद छत्तीसगढ़ में भी इस मामले को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।