मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर और रायगढ़ दौरा, अष्टभुजी महालक्ष्मी मंदिर में करेंगे दर्शन

 Chief Minister Vishnu Dev Sai :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जशपुर और रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे रायपुर हेलीपेड से जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे जशपुर के ग्राम सिरिमकेला में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे जशपुर के कुनकुरी पहुंचेंगे। शाम 4:20 बजे वे कुनकुरी से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे। रायगढ़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे प्रसिद्ध अष्टभुजी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रायगढ़ के सर्किट हाउस में निर्धारित है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *