रायपुर में एसएससी एमटीएस परीक्षा आज से शुरू, डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो बने नोडल अधिकारी

रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) परीक्षा-2025 का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत होने वाली यह परीक्षा फरवरी माह के विभिन्न चरणों में आयोजित होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 4 से 6 फरवरी, 9 से 12 फरवरी और 16 से 19 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। रायपुर शहर में इस परीक्षा के लिए विधानसभा रोड स्थित प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा के सुचारू और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रायपुर के डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को इस पूरी प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का दायित्व संभालेंगे। नोडल अधिकारी की नियुक्ति का उद्देश्य परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *