रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत IAS रमेश कुमार शर्मा को अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं के पद पर नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा है कि सहकारिता विभाग में उनके आने से समितियों के कामकाज में और तेजी आएगी।
