रायपुर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू

रायपुर। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह हेल्पलाइन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी।

हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए टोल-फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक सहायता ली जा सकती है।

इस हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो परीक्षा से जुड़े तनाव, मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेंगे। यह सेवा रविवार के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या तनाव की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करें, ताकि परीक्षाएं एक शांत और तनावमुक्त माहौल में संपन्न हो सकें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *