बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी नेता अजित पवार का विमान लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे, तभी उतरते समय विमान में हादसा हुआ।
प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी समस्या बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।