युवक ने पत्नी का गला काटा, फिर खुद लगाई फांसी; पत्नी की मौत, पति अस्पताल से लौटा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला काट दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

पूरा मामला नारायणपुर से सटे गढ़ बेंगाल गांव का है। घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *