हाराडुला में अवैध शराब के खिलाफ हल्बा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हल्बा (नरहरपुर)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ हल्बा चौकी पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम हाराडुला में दबिश देकर अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब छिपाकर रखने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पुराना आदतन अपराधी है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मारा छापा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को चौकी हल्बा पुलिस की टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम हाराडुला निवासी बिहारी लाल यादव अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से बेचने के लिए भारी मात्रा में देशी मदिरा और बियर छिपाकर रखा हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में चौकी हल्बा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। हल्बा चौकी की टीम तत्काल सक्रिय होकर ग्राम हाराडुला की ओर रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर पूरी चौकसी के साथ घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।

घर की बाड़ी से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी बिहारी लाल यादव के घर की बाड़ी में एक थैले के अंदर छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई। जप्त की गई शराब का विवरण इस प्रकार है:

देशी मदिरा प्लेन (शोले): 24 नग (प्रत्येक 180 ML)

किंगफिशर स्ट्रांग बियर: 09 नग (प्रत्येक 650 ML)

कुल मात्रा: 10.170 लीटर

अनुमानित बाजार मूल्य: ₹3,720.00

शराब को मौके पर जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह शराब अवैध रूप से ऊंचे दामों में बेचने के लिए छिपाकर रखी थी।

आरोपी का है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
हल्बा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बिहारी लाल यादव (उम्र 41 वर्ष, पिता स्व. चन्दू लाल यादव) कोई नया अपराधी नहीं है। इसके खिलाफ पूर्व में भी हल्बा चौकी में शराब और गांजा तस्करी के गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल जांबाज पुलिस टीम
इस सफल छापामार कार्रवाई में हल्बा चौकी के जांबाज स्टाफ की मुख्य भूमिका रही, जिसमें मुख्य रूप से ये शामिल रहे:

निरीक्षक: कोमल भूषण पटेल

प्रधान आरक्षक: चन्द्रभान टेकाम (595)

आरक्षक: मंगलेश वट्टी (1234), मिथलेश मरकाम (1343), विरेन्द्र जुर्री (1383), शिवप्रसाद तारम (319), मनोज साहू (1000)

महिला आरक्षक: अन्नपूर्णा पोया (642)

पुलिस की आम जनता से विशेष अपील
हल्बा पुलिस ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि अपराध पर नियंत्रण पाना पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार नागरिकों की एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को होने से रोक सकती है।

विशेष सूचना: इसी उद्देश्य से संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की त्वरित जानकारी देने के लिए आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले हर व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

संवाददाता: अनूप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *