Balodabazar : बंगलादेश में हिन्दुओ के साथ हुए अत्याचार के विरोध में सर्व हिन्दू समाज राष्टपति के नाम सौंपेगा ज्ञापन

Balodabazar :

Balodabazar : बंगलादेश में हिन्दुओ के साथ हुए अत्याचार के विरोध में सर्व हिन्दू समाज राष्टपति के नाम सौंपेगा ज्ञापन

Balodabazar : बलौदाबाजार !  विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद लगातार वहाँ हमारे हिन्दू भाई बहनों पर अत्याचार लूट मार हत्या बलात्कार किया जा रहा है जिसके विरोध में हिंदुओं के समर्थन में सम्पूर्ण भारत में सनातनियों द्वारा रैली जुलूस ज्ञापन के माध्यम से विरोध दर्ज किया जा रहा है एवं साथ ही भारत सरकार से देश विदेश में हिन्दू हितों की रक्षा की मांग की जा रही है !

इसी तारतम्य में अपने नगर बलौदाबाजार में भी सर्व हिन्दू समाज विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल सभी सनातनी भाइयों माताओं बहनों के द्वारा 14 अगस्त 2024 बुधवार राष्टपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे। उन्होंने सभी हिन्दू भाई बहनों माताओं पितातुल्य बुजुर्गों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे बजरंग चौक में एकत्रित होवें जहां से रैली के रूप में सभी सनातनी बंधु नेहरू चौक गांधी चौक सुभाष चौक मुख्य मार्ग होते हुए गार्डन चौक में पहुंचेगी !

Mahasamund Collector : कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, कहा – लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक ही कर सकेंगे सोनोग्राफी 

Balodabazar :  जहां कट्टरपंथियों के विरुद्ध महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में भारत माता की आरती की जाएगी अत सभी धर्म देश से प्रेम करने वाले आप समस्त सनातनी बंधु माताएं बहनें सम्मिलित हो कर हिन्दू एकता का परिचय दें।ताकि हमारे बंगलादेश मे रहने वाले हिन्दू भाई बहनों की रक्षा हो सके।

Related News