दुर्ग : रमेश गुप्ता : दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 14.01.2026 को तड़के सुबह एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह विशेष अभियान थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत शीतलापारा हथखोज और रेलवे पटरियों के किनारे स्थित बस्तियों में चलाया गया, जहां संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियारों और नशीली सामग्रियों की गहन तलाशी ली गई।
50 जवानों की टीम ने सुबह 5 बजे घेरा इलाका नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी अनुविभाग) प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के नेतृत्व में 50 से अधिक अधिकारियों और जवानों की टीम ने सुबह 5:00 बजे ही मोर्चा संभाल लिया। टीम ने शीतलापारा हथखोज के पीछे स्थित बस्तियों और रेलवे किनारे बने रहवासों को चारों तरफ से घेरकर चेकिंग शुरू की।

100 मकानों की तलाशी और फिंगरप्रिंट का मिलान अभियान के दौरान लगभग 100 से अधिक मकानों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने वहां निवास करने वाले लोगों के पहचान पत्रों (ID) की बारीकी से जांच की। इस दौरान जो भी व्यक्ति संदिग्ध पाए गए, उनके फिंगरप्रिंट लेकर सर्च स्लिप तैयार की गई है, जिनका मिलान ‘नेफ़िस’ (NAFIS) सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा ताकि उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा सके।
सशक्त ऐप से 50 वाहनों की जांच तलाशी के दौरान बस्ती में खड़ी लगभग 50 वाहनों को ‘सशक्त ऐप’ के माध्यम से चेक किया गया ताकि चोरी के वाहनों का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों और अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।