Durg Police : दुर्ग। रमेश गुप्ता : शिवनाथ नदी के ठंडे पानी में मौत को गले लगाने निकली एक महिला के लिए दुर्ग पुलिस की ‘डायल 112’ टीम फरिश्ता बनकर पहुंची। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और 40 वर्षीय महिला को सुरक्षित बचाकर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
Durg Police : क्या है पूरी घटना? जानकारी के अनुसार, शनिवार (3 जनवरी 2026) को दुर्ग पुलिस के कंट्रोल रूम (DPCR) को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला ने शिवनाथ नदी में आत्महत्या करने की नियत से छलांग लगा दी है। खबर मिलते ही बिना एक पल गंवाए ‘डायल 112’ की टीम (चिता 2) को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दिखाया साहस जब पुलिस टीम नदी किनारे पहुंची, तो महिला गहरे पानी की ओर जा रही थी। डायल 112 के जांबाज स्टाफ ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में महिला की पहचान पूनम श्रीवास्तव (40 वर्ष), निवासी मोहन नगर के रूप में हुई।
परिजनों को सौंपा गया महिला को सुरक्षित बचाने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद पूनम को उसकी मां और भाई के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने दुर्ग पुलिस और डायल 112 की टीम का आभार जताया है। पुलिस की इस तत्परता की शहर में काफी सराहना हो रही है।