सरिस्का में टाइगर एसटी-21 ‘युवराज’ की रोमांचक साइटिंग, सफारी ट्रैक पर टूरिस्ट के सामने आया, देखें तस्वीरें

सरिस्का। सरिस्का टाइगर रिजर्व में शुक्रवार शाम दो जनवरी को पर्यटकों को एक यादगार और रोमांचक नजारा देखने को मिला। जंगल का युवराज कहे जाने वाले टाइगर एसटी-21 अचानक सफारी ट्रैक पर आ गया। उस समय टूरिस्ट जिप्सी में सफारी कर रहे थे। टाइगर को सामने आते देख जिप्सी ट्रैक पर ही रुक गई, जिसके बाद एसटी-21 शांत भाव से ट्रैक पार करता हुआ आगे निकल गया। काफी देर तक पर्यटकों ने बाघ को बेहद करीब से देखा और इस अद्भुत क्षण को फोटो व वीडियो में कैद किया।

पर्यटकों को देखकर हल्का गुर्राया
युवराज के नाम से पहचाने जाने वाले टाइगर एसटी-21 पेड़ के तने के पास से निकलते हुए जिप्सी के बेहद करीब पहुंचा। इस दौरान उसने हल्का सा गुर्राया, लेकिन बिना किसी आक्रामकता के सीधे आगे बढ़ गया। बाघ का यह व्यवहार पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।

टहला और बफर रेंज में भी बढ़ी टाइगर साइटिंग
सरिस्का के सफारी ट्रैक पर सबसे अधिक नजर आने वाले बाघों में एसटी-21 युवराज, एसटी-2304, बाघिन एसटी-9 और एसटी-25 शामिल हैं। इसके अलावा टहला और बफर रेंज में भी टाइगर की साइटिंग लगातार बढ़ रही है। कई बार बाघिनें अपने शावकों के साथ भी दिखाई दे जाती हैं, जिससे एक साथ कई टाइगर देखने का रोमांच पर्यटकों के लिए और भी खास हो जाता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *