छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने बादल छाने के साथ तापमान में कमी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका जुड़ी हुई है। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलाव की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश तथा कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के बाद ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह की ठंड में वृद्धि होगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *