हिन्दी साहित्य के छात्राओं को पत्रकारिता का प्रशिक्षण

रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, रायपुर के हिन्दी विभाग की एम.ए. तृतीय सेमेस्टर कि 6 छात्राओं को आज की जनधारा समाचार पत्र द्वारा 15 दिविसीय प्रशिक्षण देकर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया। उन्हें सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफार्म और कला साहित्य से जुड़े विषयों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान न्यूज़ एंकरिंग, समाचार संपादन, संकलन आदि की जानकारी दी गई एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं में लक्ष्मी पटेल, दुर्गेश्वरी घृतलहरे, निर्जला कोठारी, छाया सिन्हा, रजनी लकड़ा, जुलेश्वरी साहू, शामिल थी उन्हें जनधारा समूह की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र समूह के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा और जनरल मैनेजर प्रीति भोकासे से द्वारा प्रदान किया गया।
आज की जनधारा समाचार पत्र समूह द्वारा पत्रकारिता में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है, और उन्हें फ़ील्ड रिपोर्टिंग,कैमरा एडिटिंग आदि सिखाया जाता है जो भी इस फील्ड में आने के उत्सुक हो वे इस मेल id- ac.aajkijandhara@gmail.com में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *