रायपुर। राजधानी के राजेन्द्र नगर स्थित अटल बाल उद्यान में क्षेत्र के निवासियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्थानीय महिलाओं, बच्चों एवं ग्रीन आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन के दौरान पौधों की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी भी स्थानीय नागरिकों ने ली।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ता है और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ व हरित वातावरण मिल सकेगा।