रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अपने संगठन, प्रकोष्ठों एवं मोर्चों में नई नियुक्तियां कर रही है। दो दिन पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। अब प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची भी जारी कर दी गई है।
इस बीच, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से संगठन और मजबूत व सशक्त होगा।
इन नियुक्तियों से पार्टी के आधार स्तर पर संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
