:रमेश गुप्ता:
दुर्ग: जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-2024 में भर्ती से
संबंधित किसी भी समस्या के निदान हेतु हेल्प डेस्क रक्षित आरक्षी
केन्द्र दुर्ग में स्थापित किया गया है।
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि किसी भी समस्या के निदान हेतु हेल्प डेस्क रक्षित आरक्षी केन्द्र दुर्ग में स्थापित किया गया है। जिसके प्रभारी चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लाईन दुर्ग रहेंगे, जिनके सहायतार्थ सउनि (अ) टुम्मन साहू वर्मा मो.नं. 9300438032 एवं प्रआर 1434 पूनमचंद चंदनिया मो.नं. 930111208 रहेंगे। आवेदक अपनी समस्याओं के संबंध में समय 10.30 बजे से 12.30 बजे तक निराकरण हेतु सम्पर्क कर सकते है। समस्या का उचित समाधान कर सूचित किया जावेगा।