छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के संकेत, न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में रात और सुबह के समय ठंड में इजाफा होने की संभावना है। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कहीं भी वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

बुधवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। दिन का सबसे अधिक तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि रात का सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई और सभी स्थानों पर वर्षा शून्य रही।

रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद दिनभर आकाश मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *