रायपुर। रायपुर रेल मंडल में तैनात एक कर्मचारी ने कथित रूप से अधिकारियों से नहीं मिल पाने और समस्या के समाधान न होने से क्षुब्ध होकर फिनाइल पी ली। गंभीर हालत में उन्हें देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
रेल मंडल के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पहले सीनियर डीपीओ से मिलने पहुंचा था, लेकिन उन्हें मिलने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह एपीओ से मिला, पर वहां भी कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।