जगदलपुर। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सामने तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर से ऑटो पलट गया, जिसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेकाज में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी और वाहनों की तेज रफ्तार से यहां हादसे बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण, सिग्नल और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।