गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला स्थित अंबेडकर चौक जहां एक और संजय चौक से वेंकट नगर मुख्य मार्ग है एवं दूसरी ओर गौरेला नगर प्रवेश द्वार के साथ-साथ दूसरी ओर ज्योतिपुर बाईपास सड़क है अंबेडकर नगर चौक में पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए भविष्य में दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं लगातार बनी रहती है संजय चौक से वेंकट नगर मुख्य मार्ग होने के कारण चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों के साथ-साथ भारी वाहन भी तेज गति से चलते हैं
जिससे गौरेला नगर से होते हुए ज्योतिपुर बाईपास जाने में दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौक के चारों तरफ सड़क पर ब्रेकर बनाए जाने की नितांत आवश्यकता है एवं लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पत्र के माध्यम से यह व्यवस्था कराए जाने की बात की है पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही को पत्र के माध्यम से इस समस्या की जानकारी दी गई है जल्द ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसे पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है
न्यायालय के आदेश के अनुसार सड़क पर ब्रेकर का बनाया जाना संभव नहीं है परंतु यातायात की व्यवस्था के अनुसार पुलिस अधीक्षक की अनुमति के माध्यम से इसे बनाया जा सकता है