महुआ विधानसभा सीट पर लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने निर्णायक जीत दर्ज की। उन्हें कुल 87641 वोट मिले। संजय सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी मुकेश कुमार रोशन को 44997 वोटों से हराया। मुकेश रोशन को कुल 42644 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर तेज प्रताप यादव 35703 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
तेज प्रताप यादव ने 2015 में महुआ से पहली बार चुनाव जीता था। 2020 में वे हसनपुर से विधायक बने। इस बार उन्होंने राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी के टिकट पर महुआ से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। वहीं, मुकेश रोशन 2020 में राजद के टिकट पर महुआ से विजेता रहे थे और इस बार अपनी सीट बचाने के प्रयास में थे।
राउंडवार परिणाम
- संजय कुमार सिंह को कुल 87641 वोट मिले और उन्होंने मुकेश कुमार रोशन को 44997 वोटों से पराजित किया। तेज प्रताप यादव 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे रहे।
- 18 राउंड की गिनती पूरी होने तक एलजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को 63117 वोट मिले।
- 26 में से 15 राउंड पूरे होने के बाद संजय कुमार सिंह को 52314 वोट, मुकेश रौशन को 27071 वोट और तेज प्रताप को 19410 वोट प्राप्त हुए।