लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के लखीसराय क्षेत्र में छठे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं। उन्हें 20673 वोट प्राप्त हुए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश 15277 वोटों के साथ पीछे हैं। विजय कुमार सिन्हा निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 5396 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।