रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के अधिकारियों को महंगाई भत्ते के रूप में बड़ी राहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को 1 जुलाई 2025 से पुनरीक्षित दरों पर महंगाई भत्ता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
इस निर्णय के लागू होने से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का यह कदम केंद्र की तर्ज पर राज्य के अधिकारियों को वित्तीय राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।