दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और सह-प्राध्यापक पदों पर भर्ती, आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और सह-प्राध्यापक के कुल 56 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद और विभागवार संख्या:

  • सह-प्राध्यापक: 35
  • प्रोफेसर: 21
  • कुल पद: 56

पात्रता मानदंड:

प्रोफेसर:

  • संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री।
  • मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक।
  • कम से कम 10 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव।
  • कम से कम 10 शोध प्रकाशन और न्यूनतम 120 शोध अंक।

सह-प्राध्यापक:

  • संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री।
  • मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक।
  • कम से कम 8 वर्षों का शिक्षण या अनुसंधान अनुभव।
  • यूजीसी के अनुसार कम से कम 7 शोध प्रकाशन और 75 शोध अंक।

सेलेक्शन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतन:
चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय और यूजीसी के मानदंडों के अनुसार वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य: ₹2000
  • ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹1500
  • एससी / एसटी: ₹1000
  • दिव्यांगजन: ₹500

आवेदन प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज से Job & Career सेक्शन चुनें।
  3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और विवरण भरें।
  5. फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।

आधिकारिक अधिसूचना का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *