मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। जो कि राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में किया जा रहा है। इस दौरान मनोज जरांगे की टीम भी मौके पर मौजूद है। वहीं, अब मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर आजाद को मैदान खाली करने को कहा है। जरांगे को 29 अगस्त तक आंदोलन की अनुमति दी गई थी। जिसे बढ़ाने से मुंबई पुलिस ने इनकार कर दिया है। पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि, आंदोलन कर रहे लोगों ने बॉम्बे हाई कोर्ट की गाइडलाइंस के तहत तय की गई शर्तों का उल्लंघन किया है. इसी वजह से आज़ाद मैदान पुलिस ने जरांगे और उनकी टीम को यह नोटिस दिया. इस मामले में आज दोपहर 3 बजे मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. आंदोलनकारी कोर्ट से आंदोलन की अवधि बढ़ाने की मांग करेंगे. आज मनोज जरांगे की भूख हड़ताल का पांचवां दिन है.