नवा रायपुर में Ground Zero पर उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रोजेक्ट्स की रफ्तार देख दिए कड़े निर्देश

नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज अचानक नवा रायपुर (Nava Raipur infrastructure developments) की सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर में चल रहे कई बड़े और महत्वपूर्ण विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री जी ने साफ लफ्जों में अधिकारियों को चेतावनी दी कि काम में न तो ढिलाई चलेगी और न ही क्वालिटी से कोई समझौता होगा।

रेलवे ओवरब्रिज से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक का लिया जायजा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरे अमले के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले रेलवे ओवरब्रिज (Railway overbridge construction) का काम देखा। इसके बाद वो सेक्टर-10 की सड़कों की हालत जानने पहुंचे। मंत्री जी ने वर्किंग वुमन हॉस्टल, कंपोजिट आयोग भवन, एनटीपीसी कार्यालय और ऑडिटोरियम का भी बारीकी से मुआयना किया। खेल प्रेमियों के लिए बन रहे नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Nava Raipur Sports Complex) और फेयर ग्राउंड स्टेशन की प्रगति भी उन्होंने खुद देखी।

आईटी और पर्यावरण पर विशेष फोकस (Nava Raipur Smart City Project) इस दौरे में सबसे खास बात यह रही कि सरकार का ध्यान सिर्फ कंक्रीट के ढांचे पर नहीं, बल्कि पर्यावरण और रोजगार पर भी है।

  • CBD IT Building: मंत्री ने सीबीडी आईटी बिल्डिंग का काम जल्द पूरा करने को कहा, ताकि युवाओं को डिजिटल सेक्टर में रोजगार मिल सके।
  • Nesting Island & Urban Forest: प्रवासी पक्षियों के लिए बन रहे नेस्टिंग आइलैंड और ‘पीपल कुंज’ (शहरी वन) का भी उन्होंने जायजा लिया।

अधिकारियों को दी डेडलाइन, कहा- ‘नवा रायपुर को बनाना है वर्ल्ड क्लास’ निरीक्षण के बाद वित्त मंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) के सीईओ चंदन कुमार और बाकी इंजीनियर्स के साथ बैठक की। श्री चौधरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य नवा रायपुर को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है। सभी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होने चाहिए ताकि जनता को इसका सीधा फायदा मिले। उन्होंने अधिकारियों को हर हफ्ते मॉनिटरिंग रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *