छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव : 33 जिलों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। तेज बारिश की वजह से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में शाम होते तक मौसम ने करवट ले ली है।

IMD ने 33 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

IMD रायपुर ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सभी 33 जिलों को अलर्ट पर रखा है। अगले 96 घंटों तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में भी कई जिलों में मध्यम से तेज वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मानसूनी रेखा वर्तमान में बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, पंडारा रोड, संबलपुर और पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसकी वजह से इन सभी इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर लगभग 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मानसूनी रेखा और इस चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां और बढ़ेंगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *