तिरंगा हमारी जान और शान है, हर कोई जुड़े इस यात्रा से -राजस्व मंत्री वर्मा

कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी जान है, तिरंगा हमारी शान है। इस तिरंगे के मान और सम्मान की रक्षा के लिए देश के अनगिनत नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व का आह्वान है कि तिरंगा हर घर पर फहराया जाए, हर व्यक्ति को इससे जोड़ा जाए और तिरंगा यात्रा को जन-जन का उत्सव बनाया जाए।

राजस्व मंत्री ने सभी नागरिकों से अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में, सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेकर एक स्वस्थ और जागरूक समाज बनाने का संकल्प लिया।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर दीपक सोनी एवं एसपी भावना गुप्ता ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत लवन रोड में वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात मंत्री श्री वर्मा ने मुरुम तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों क़ो जरुरी निर्देश दिये।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *