बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा,34 यात्री घायल
जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा जिले में एक यात्री बस पलटने से 34 लोग घायल हो गए वहीं 7 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक, बरमकेला से बिलासपुर जा रही आदर्श यात्री बस बाइक सवार को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे उतर गई।
Related News
घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहार्षी हाई स्कूल के पास की है। बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। घायलों को हाथ-पैर, सिर पर चोट आई है। वहीं 7 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। यात्रियों का सामान थाने में सुरक्षित रखा गया है।