अंबिकापुर, दुर्ग में पारा नॉर्मल से 7° कम, राजनांदगांव सबसे गर्म; अब 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
रायपुर
पहाड़ों में हुई बर्फबारी और ठंडी हवाओं से पिछले चार दिन से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला रहा। कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हुई है। अंबिकापुर में रात का पारा 7.9 डिग्री पहुंचा गया। जो नॉर्मल से 7 डिग्री कम है। अब मौसम करवट लेगा, अगले 4 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को यहां रात का पारा 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा।
Related News
शुक्रवार को यहां दिन का तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। वहीं रायपुर के आउटर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33.6 रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं माना क्षेत्र में रात का पारा 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 4.5 डिग्री कम था। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 32.2 डिग्री रहा जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था।