रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे बूढ़ातालाब के पास सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। इस आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
15 साल बाद भाजपा की नगर निगम में सत्ता में वापसी के चलते यह समारोह खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।
भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्रकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Related News
शून्यकाल के तहत महासमुंद जिले में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का कराया ध्यानकृष्ट
सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने विधानसभा में शून्यकाल के तहत महासमुंद ...
Continue reading
प्रतापपुर। आगामी रंगों की त्यौहार होली और रमजान ईद के एक साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाने के संबंध मे आज प्रतापपुर पुलिस थाने मे शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया, जिसमे पु...
Continue reading
संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर निराकरण के दिए निर्देश
हिंगोरा सिंह अंबिकापुरकलेक्टर विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के त...
Continue reading
राजकुमार मलभाटापारा - सबसे बडा श्रेय जाता है नारी शक्ति को आज सम्मान के अगर सही हकदार माना जाए तो नारी शक्ति है वर्तमान समय में पुरूष और नारी में अब कोई असमानता नही रह गयी है। ...
Continue reading
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर। जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। जिला न्यायालय और सीतापुर न्यायालय में कुल...
Continue reading
तय समय-सीमा में आवास पूर्ण कराने वाले हितग्राहियों को किया सम्मानित
हिंगोरा सिंहअम्बिकापुरजिले के ग्राम पंचायत परसा में आवास पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्य...
Continue reading
डिगमा की महिलाओं ने हर्बल गुलाल से बनाई अपनी पहचान
कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूह से खरीदा हर्बल गुलाल(हिंगोरा सिंह)
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मह...
Continue reading
सारंगढ़ग्राम पंचायत पचपेड़ी में 12 पंच एवम् सरपंच के साथ साथ ग्राम प्रमुख और सर्व सम्मति से राधिका लगराम जांगड़े निर्विरोध उप सरपंच चुनी गई जहां पीठासीन अधिकारी मनी...
Continue reading
खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम- गर्ग
रमेश गुप्ताभिलाईआज 10 मार्च को अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का समापन प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के परेड ...
Continue reading
मरने वालों में 2 बच्चे भी, झारखंड बॉर्डर के पास हादसाबलरामपुर ।छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के गोदरमाना बाजार में सोमवार को एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। हादसे में द...
Continue reading
रमेश गुप्ता
भिलाई। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेके फाउंडेशन द्वारा 100 महिलाओं के सम्मान क़ा कार्यक्रम होटल अमित पार्क भिलाई मे आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की ...
Continue reading
रायपुर । इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का जश्न भारत के साथ छत्तीसगढ़ में भी मनाया गया। प्रदेशभर में होली और दिवाली एक साथ मनाई जा रह...
Continue reading
निगम प्रशासन ने वितरित किए आमंत्रण पत्र
शहर में आयोजित इस महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर निगम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र वितरित किए गए, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि 15 वर्षों बाद पार्टी को नगर निगम में बहुमत मिला है। इस शपथ ग्रहण समारोह को नगर निगम के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शहर के विकास और नई योजनाओं को लेकर आने वाले दिनों में अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।