ससुर-बहु की आग हादसे में मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, हर आंख में आंसू…

गरियाबंद_ अग्निदग्धा ससुर बहु हादसे के 48 दिन बाद जिंदगी का जंग हार गए।एक साथ उठी दोनों अर्थी को देख हर आंखों से छलका आंसू। गरियाबंद पुराना मंगल बाजार निवासी अंशू राम सिन्हा (70 वर्ष) और उनकी बहु वीणा सिन्हा(34) का निधन 7 फरवरी को राजधानी के निजी अस्पताल में हो गया।आज उनके निज निवास से दोनों की अर्थी एक साथ उठी,दिल को दहला देने वाले इस मार्मिक मंजर को जिसने भी देखा उनके आंखों से आंसू छलक उठे।गरियाबंद मुक्ति धाम में आज विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

आग जलाने केरोसिन उड़लते वक्त हुआ हादसा_ 23 दिसंबर की सुबह ठंड भगाने ससुर अंशु राम सिन्हा गोरसी की आग को तेज करने में लगे थे।आग जला नहीं तो बहु वीणा को केरोसिन डालने कहा।डब्बे से केरोसिन उड़लते ही आग पूरे डिब्बे में भभका और जोर से ब्लास्ट हो गया।ब्लास्ट से दोनों ससुर व बहु 70 फीसदी झुलस गए।जिन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ससुर बहु 48 दिनों तक मौत से संघर्ष कर रहे थे।पहले बहु वीणा की सांस थमी फिर एक घंटे बाद ससुर अंशु सिन्हा दम तोड़ दिए।आज दोनों का शव निज निवास गरियाबंद लाया गया।

छलक पड़े आंसू_ गरियाबंद जिला सहकारी बैंक में ब्रांच मैनेजर पद से रिटायर्ड हुए अंशु सिन्हा का भरा पुरा परिवार है।मृतका बिना इकलौते बेटे लोकेश की पत्नी थी।आज अंतिम दर्शन करने मंगल बाजार स्थित निज निवास में नाते रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई।जोड़े अर्थी उठते देख हर किसी के आंखों में आंसू छलक पड़ा।गमगीन माहौल में दोनों को अंतिम विदाई दिया गया।

Related News

Related News