राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मूक बधिर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। अज्ञात आरोपी ने नरसिंहगढ़ विश्राम गृह के पीछे स्थित जंगल में वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को जब बच्ची अपनी झोपड़ी में नहीं मिली, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह रेस्ट हाउस के पीछे स्थित जंगल में बच्ची मिली। पुलिस ने पीड़िता को नरसिंहगढ़ सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नरसिंहगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी आदित्य मिश्रा ने सोमवार रात नरसिंहगढ़ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से सैंपल जुटाए गए। एसपी ने घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से बातचीत की। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। चूंकि बच्ची मूक बधिर और मानसिक रूप से विक्षिप्त है, इस वजह से दुष्कर्म किसने किया अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
Related News
Bank fraud case- दिल्ली,UP समेत 10 अन्य स्थानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी
गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय
-
By
Yogesh Sahu
Trump’s tariffs- अमेरिकी कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ पर रोक लगाई
युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
-
By
Yogesh Sahu
Coal scam case: रानू-सौम्या-विश्नोई-सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय
-
By
Yogesh Sahu
Editor-in-Chief सुभाष मिश्र की कलम से – डीएमएफ घोटाले में किस-किस का दामन दाग़दार
-
By
Yogesh Sahu
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 29 मई को संगोष्ठी का आयोजन
-
By
Yogesh Sahu
प्रदेश में शून्य दर्ज संख्या वाली 211 शालाएं
-
By
Yogesh Sahu