46 हजार से अधिक वोटों से आकाश को हराया
रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया है। सुनील सोनी को कुल 89,220 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में 43,053 वोट पड़े हैं। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 161 और कांग्रेस को 76 वोट मिले।
महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है। इस पर कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू बोले- जनता को पैसा चाहिए। तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई थी। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे थे। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही थी। हर राउंड में भाजपा आगे रही। वहीं आकाश शर्मा हर राउंड में पीछे रहे।

जिस वक्त छत्तीसगढ़ में उपचुनाव हो रहे थे, ठीक उससे पहले पूरे प्रदेश में कांग्रेस के बड़े मुद्दे थे। इस पर उन्होंने सवाल भी उठाए लेकिन रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल के नाम और भारतीय जनता पार्टी के निशान ने फिर काम कर दिया। सूरजपुर कांड, बलरामपुर कांड, बलौदाबाजार कांड, कवर्धा कांड समेत कई स्थानों पर कानून को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। रायपुर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब होने का मुद्दा उठाया, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा। माना जा रहा था कि रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी पहली पसंद नहीं थे। इसका कारण था कि सभी चाहते थे कि दूसरे चेहरे को मौका मिले। एक ही चेहरे को बार-बार मौका न दिया जाए। इस वजह से केदार गुप्ता, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे जैसे कई नाम उम्मीदवारों में शामिल थे, लेकिन ये नाराजगी कहीं से भी बाहर नहीं आई, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी के लिए लगे रहे।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। निगम मंडलों में नियुक्तियां होनी है। निगम और मेयर के इलेक्शन आने वाले समय में होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा के किसी भी सदस्य के पास किसी भी बात की अवहेलना करने का कोई कारण नहीं था।
Related News
0 मुख्यमंत्री श्री साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू
0 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी
0 भैंसा में प्राथमिक स्वास...
Continue reading
0 मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम...
Continue reading
0 छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रखनिज संपदा की चोरी आम बात है, जब कोई गरीब अपनी जरूरत के लिए इसकी चोरी करता है तो उसे अपनी जान गंवानी पड़ती है। ये कल ही की तो बात है जब कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा ...
Continue reading
0 शिक्षकों की तैनाती के बावजूद छात्र नहीं
0 दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत युक्तियुक्तकरण रिपोर्ट के ...
Continue reading
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। रेजांगला रज कलश यात्रा 26 मई दिन सोमवार को सरायपाली आगमन हुआ। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में इस पवित्र रज कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत नरेन...
Continue reading
नहीं हो रही नालियों की समुचित सफाई
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। नगर में झमाझम बारिश ने नगरपालिका के दावों व कार्यो की पहली बरसात में ही पोल खोलकर रख दी है। नालियों में वर्षो से नियमि...
Continue reading
0 बच्चों से आत्मी...
Continue reading
वार्ड के अधिकांश घरों में इसी तरह पाइप बिछे होने का दावा
दिलीप गुप्ता
सरायपाली नगरपालिका के अधिकांश वार्डो में नगरपालिका द्वारा घरों में पाइप कनेक्शन के माध्यम से पेयजल आपूर...
Continue reading
अनेक लोगों ने की मांग
दिलीप गुप्ता
सरायपाली :- सरायपाली के पूर्व भाजपा विधायक त्रिलोचन पटेल को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर का अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा जोरों से चल रही है ...
Continue reading
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज पांच अहम फैसले लिए गए जिनकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है. किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए खरीफ फसलों के लि...
Continue reading
0 ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ किया संवाद, योजनाओं का लिया फीड बैक
0 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 3.90 करोड़ की घोषणा
कांकेर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री...
Continue reading