Hindi Diwas Today 2022 : 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की खास वजह आई सामने…जानिए
Hindi Diwas Today 2022 : हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में छात्र हिंदी में भाषण देते हैं, कविता कहानियां सुनते हैं। स्कूलों और कॉलेजों के अलावा कई जगहों पर हिंदी भाषी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं
Hindi Diwas Today 2022 : जिसमें हमारी मातृभाषा हिंदी की सुंदरता को दिखाया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। तो आइए आपको बताते हैं कि हिंदी दिवस मनाने के पीछे क्या कारण है?
दरअसल इसकी कहानी देश की आजादी से जुड़ी है, 1947 में जब देश आजाद हुआ तो सबके सामने यह सवाल था कि किस भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाए।
क्योंकि हमारे देश में कई भाषाएँ और बोलियाँ बोली जाती हैं, ऐसे में हमारे देश के राजनेताओं को भी यह दुविधा थी कि किसे राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया जाए।
बहुत विचार-विमर्श के बाद, हिंदी और अंग्रेजी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था, लेकिन देवनागरी लिपि में लिखी गई
हिंदी को एक आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी, जब 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने इसे अंग्रेजी के साथ-साथ आधिकारिक भाषा बना दिया था।
मान्यता दी। जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
आपको बता दें कि देश में पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था, तब से हर साल इसी तारीख को हिंदी दिवस मनाया जाता है।