Jashpur News- दलगत राजनीति से हटकर सबकी फरियाद सुनने पर सालिक का महिलाओं ने जताया आभार

Jashpur News

कांसाबेल(दिपेश रोहिला) । जशपुर जिले के कांसाबेल में स्थित भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय के कार्यालय में आज लोकेर बनगांव क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं पहुंची। जहां उन्होंने सालिक साय के द्वारा लगातार जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर प्रतिबद्धता एवं जिससे वे जनता में लगातार अपने कर्तव्य सेवा से सुर्खियों में बने रहते हैं और दलगत राजनीति से हटकर सबकी फरियाद सुनने पर सालिक का आभार जताते हुए कहा कि सालिक साय संघर्ष, परिश्रम और जनसेवा की पहचान बन गए है।महिलाओं ने श्री साय को अपना अभिमान बताते हुए कहा कि क्षेत्र के गरीब असहाय और दबे कुचलें और महिलाएं अपनी समस्या के निवारण हेतु उनसे कभी भी निर्भीक मिल कर फरियाद करती हैं।बता दे कि महिलाओं ने
अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्या पीडीएस व्यवस्था, जर्जर ग्रामीण सड़क, सामुदायिक भवन जैसे विषयों से भी सालिक साय को अवगत कराया। इसके संबंध में सालिक साय ने उनकी समस्याओं को शीघ्र निराकरण किया जाने का आश्वाशन दिया।विदित हो कि बेहद ही सरल अंदाज में आमजनो से मुलाकात करने वाले सालिक साय हर समय जनता की सेवा में तत्परता की कार्य शैली की वजह से क्षेत्र की जनता के दिलों में राज कर रहे है।उनके कार्यालय पर फरियादियों की भीड़ से इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

Related News