Bengaluru Police : बेंगलुरु पुलिस को तलाश है सिरफिरा दरिंदा कातिल की, जिसने युवती के किये 30 टुकड़े, टुकड़ों को फ्रिज में रखा और कमरे का ताला लगाकर हो गया फरार
Bengaluru Police : बेंगलुरु ! कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला भयानक हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस एक सिरफिरा दरिंदा कातिल की तलाश है। पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला हो सकता है इसी सिलसिले में जांच शुरू कर दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती पति से अलग किराये पर रहती थी।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। उसकी हत्या के बाद बॉडी के 30 टुकड़े किए गए। हत्यारे ने सभी टुकड़ों को फ्रिज में रखा और कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि वारदात 10 से 15 दिन पहले की है।
पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या मानरही है। आपको बता दें कि दो साल पहले वर्ष 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर नाम की एक लड़की हत्या कर उसके शव को 36 टुकड़े कर दिए गए थे। उसके शव के टुकड़ों को मेहरौली के जंगल में फेंका गया था। मामले में आफताब पूनावाला नाम के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रद्धा आफताब के साथ मेहरौली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
Related News
विनायक नगर इलाके के तीन मंजिला मकान के पहले तल पर वारदात सामने आई है। जिस युवती का मर्डर हुआ है, वह 25-26 साल की बताई जा रही है। वयालिकावल और शेषाद्रिपुरम पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। युवती की पहचान महालक्ष्मी के तौर पर हुई है।
महिला का 4 साल का बेटा भी है। जो उसके पति के साथ नेलमंगला में रहता है। लेकिन महिला वयालिकावल में अकेली रहती थी। हत्यारे ने बॉडी के टुकड़े रखे, वह 165 लीटर का सिंगल डोर फ्रिज है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन से इस घर से बदबू आ रही थी। युवती दूसरे राज्य की रहने वाली थी। जो इस मकान में 3 महीने पहले ही किराये पर रहने आई थी। पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Raipur Breaking : प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी
Bengaluru Police : पुलिस के अनुसार बॉडी के टुकड़े पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके हैं। डीसीपी शेखर और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सतीश ने बताया कि महिला के शरीर के 30 टुकड़े किए गए हैं। युवती अपने पति से अलग रह रही थी। घर के मालिक का नाम जयराम है। महिला को एक लड़का छोड़ने और लेने के लिए आता था। पुलिस को शक है कि हत्या उसी ने की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।